नक्सलवाद के खिलाफ चलेगा जनजागरण अभियान
मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार को भूरिया ने कहा, "नक्सली जनजातीय वर्ग के लोगों में भ्रांतियां फैलाकर अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। जब कभी नुकसान की स्थिति बनती है तो नुकसान नक्सलियों का नहीं जनजातीय वर्ग के लोगों का होता हैं। लिहाजा इसके लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला बाल विकास विभाग की मदद से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।"
भूरिया ने आगे कहा कि जन जातीय वर्ग के कल्याण के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई जाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनेगी जिसमें सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री बतौर सदस्य शामिल होंगे। तीन माह में इस कमेटी की एक बार बैठक कर संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जहां जरूरी होगा राज्यपाल की मदद से मुख्य मंत्रियों पर योजनाओं के अमल का दबाव बनाया जाएगा। जन जातीय वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति को दो गुना कर दिया जाएगा।
भूरिया ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह वनाधिकार कानून का ठीक तरह से उपयोग नहीं कर रही है। यही कारण है कि वषरें से काबिज परिवारों को जमीन के पट्टे नहीं मिल पाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
