पाकिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर, कई ठिकाने नष्ट (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय खुफिया अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि ओरकजई कबाइली जिले के तीन गांवों में तालिबान आतंकवादियों के छह ठिकानों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था।
अधिकारी ने बताया, "स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस हमले में दस आतंकवादी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।" आतंकवादियों के छह ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
एक अन्य खुफिया अधिकारी ने बताया कि इसी जिले में सुरक्षाबलों ने तीन अन्य गांवों में भी आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए जबकि छह अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि लाहौर में शुक्रवार को अहमदिया समुदाय की दो मस्जिदों पर हुए आत्मघाती आतंकी हमलों में 98 लोग मारे गए थे जबकि 100 से अधिक घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications