ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच हो : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "इस दुखद घटना में एक तरफ जहां पीड़ितों तक राहत नहीं पहुंच पा रही है वहीं केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने में लगे हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि सबसे दुखद तो यह है कि दुर्घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार इसके कारण तलाश पाई है। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने इसे नुकसान पहुंचाने की एक कोशिश करार दी है वहीं रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इसके पीछे साजिश होने की संभावना जताई है।
जावडेकर ने कहा, "प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और इस पूरी घटना की विस्तृत जांच करानी चाहिए तथा जब तक जांच पूरी न हो जाए तब तक वह अपने मंत्रियों को बयानबाजी करने और किसी निर्णय तक पहुंचने से रोकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications