वांछित खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
पुलिस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बाबा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।"
सूत्र के अनुसार पुलिस, बाबा के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब के अन्य स्थानों पर छापे मार रही है। माना जा रहा है कि बाबा और उसके साथी आगामी महीनों में पंजाब और हरियाणा में बड़े हमलों की तैयारी कर रहे थे। सूत्र ने कहा है, "हम पूछताछ के दौरान उसके संपर्को और उसकी योजना का खुलासा करने की कोशिश करेंगे।"
बाबा 25 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। इसमें डेरा सच्चा सौदा पंथ के प्रमुख, गुरमीत राम रहीम के काफिले पर हरियाणा के करनाल में फरवरी 2008 में हुआ बम हमला भी शामिल है। डेरा प्रमुख तो हमले में बेदाग बच गए थे, लेकिन नौ व्यक्ति घायल हो गए थे।
पंजाब पुलिस ने बाबा पर 500,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि हरियाणा पुलिस ने उसके सिर पर 100,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस ने भी बाबा से पूछताछ के लिए एक विशेष दल अमृतसर भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications