अलकायदा का हिस्सा बन रहे पाक आतंकवादी : मलिक
मलिक ने कहा कि लश्कर-ए-झांगवी, जैश-ए-मोहम्मद और सिपह-ए-साहबा जैसे संगठनों के आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर वजीरिस्तान के कबाइली इलाकों में प्रशिक्षण लिया है और अब वह औपचारिक रूप से तालिबान और अलकायदा से जुड़ चुके हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मलिक के हवाले से कहा, "वे पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में छिपे हुए थे और अब बाहर निकलकर बलूचिस्तान प्रांत तक अपने नेटवर्क को फैला रहे हैं।"
इससे पहले मलिक ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के उन मस्जिदों का दौरा किया जहां शुक्रवार को आतंकवादियों ने हमला किया था।
उल्लेखनीय है कि पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में दो मस्जिदों पर हुए हमले के दौरान कम से कम 93 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे।
पंजाबी तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
इस बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने शनिवार को मीडिया संगठनों को ई-मेल भेजकर लाहौर में हमला करने वालों की तारीफ की।
मलिक ने कहा कि आतंकवादी संगठनों से अल्पसंख्यकों को होने वाले खतरे को खत्म करने लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से उन्होंने अगले सप्ताह इस्लामाबाद में एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है।
देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सरकार संसद में एक 'अल्पसंख्यक सुरक्षा विधेयक' भी लाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications