फैसल ने पाकिस्तान में लिया था प्रशिक्षण
न्यूयार्क, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में टाइम्स स्क्वेयर में बम विस्फोट की नाकाम साजिश रचने वाले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शाहजाद में आतंकवाद का प्रशिक्षण पाकिस्तान में लिया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उसे ज्यादा तो नहीं, लेकिन थोड़ा-बहुत प्रशिक्षण दिया गया था।
शाहजाद को जॉन एफ केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह गत तीन मई को दुबई भागने की फिराक में था। दो दिन पहले उसने मैनहट्टन के टाइम्स स्क्वेयर में विस्फोटकों से लदा एक वाहन खड़ा किया था। हालांकि बम विस्फोट नहीं हो पाया।
इस्लामाबाद स्थित एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने एनवाईडेली न्यूज डॉट कॉम संवाददाता को बताया कि शाहजाद ने अलकायदा और तालिबानी साथियों से संबद्ध शहरों का दौरा किया था।
पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि उसका संबंध मीरान शाह और मीर अली के टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान) समूह से भी है। इस बारे में अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता कि उसने औपचारिक प्रशिक्षण लिया है या पूर्णत: प्रशिक्षित आतंकवादी है।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को अफगानिस्तान के निकट सामान्यत: पांच से छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि शाहजाद ने हाल के कुछ महीने उत्तरी वजीरिस्तान के प्रमुख शहरों में गुजारे हैं, जहां उच्चस्तरीय अतंकवादी प्रशिक्षण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
आतंकवाद विराधी दस्ते के एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि उन्हें ऐसा संभव नहीं लगता कि वे उसने वहां लंबा प्रशिक्षण लिया होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications