लाहौर हमला : 250 संदिग्ध हिरासत में लिए गए
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को कार्रवाई शुरू की और 250 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने भी आगाह किया है कि अल्पसंयक समुदाय और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्थाओं को आतंकी फिर से निशाना बना सकते हैं।
गौरतलब है कि गत शुक्रवार को तालिबानी आत्मघाती हमलावरों ने अहमदिया पंथ की दो मस्जिदों पर ग्रेनेड दागे, अंधाधुंध गोलीबारी की और नमाजियों को बंधक बना लिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद आतंकियों से निपटा जा सका।
लाहौर हमले के दौरान गिरफ्तार किए गए एक आतंकी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तीन विशेष टीम बनाई गई हैं।
सूत्रों ने बताया,"प्रांतीय शहरों, खासकर धार्मिक स्थलों और अफगान बहुल इलाकों में सादे कपड़ों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।"
पंजाब के उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा) अकरम नईम भ्रोका ने शनिवार को बताया था कि लाहौर हमले में शामिल आतंकी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के थे और वे मीरनशाह से बन्नू के रास्ते लाहौर आए थे।
भ्रोका ने बताया,"पूछताछ के दौरान आतंकवादी मोहम्मद मुनीब ने खुलासा किया कि उन्हें मीरनशाह में प्रशिक्षित किया गया था और वे लाहौर 21 मई को पहुंचे थे व इस दौरान वह रैविंद में ठहरे थे। उसने यह भी बताया कि हमले से पहले आतंकी मस्जिद में रुके थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications