अफगानिस्तान में आतंकियों ने 6 तेल टैंकर फूंके

गजनी, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रविवार को तालिबानी आतंकवादियों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सुरक्षा बलों को तेल की आपूर्ति करने वाले छह टैंकरों को आग के हवाले कर दिया। प्रांत के पुलिस प्रमुख के हवाले से यह खबर दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रमुख ख्यालबाज शिराजी के हवाले से खबर दी है कि जाबुल प्रांत में तैनात नाटो सैनिकों को ईंधन आपूर्ति करने वाले छह टैंकरों के काफिले को अस्पंदी इलाके में स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे निशाना बनाया गया। शिराजी ने यह भी स्वीकार किया कि इस घटना में एक नागरिक और एक अफगान सैनिक घायल सहित दो लोग घायल हो गए।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इसमें पांच विदेशी सैनिक मारे गए हैं। जबकि प्रांत के पुलिस प्रमुख ने जबीउल्लाह के इस दावे को पूरी तरह से खारिज किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+