अफगानिस्तान में विस्फोट, 6 पुलिसकर्मियों की मौत
फैजाबाद, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदकशां प्रांत में रविवार को पुलिसकर्मियों के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के गवर्नर के प्रतिनिधि शम्सुल रहमान शम्स के हवाले से खबर दी है कि दाराइम जिले में दोपहर को पुलिस वाहन को निशाना बनाकर रिमोर्ट कंट्रोल से यह विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में वरिष्ठ अधिकारी अमानउल्लाह सहित छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
शम्स ने बताया कि इस विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों पर यह हमला उस समय किया गया जब वह पोस्त के खेत को नष्ट करने जा रहे थे। बदकशां प्रांत को अफगानिस्तान की सबसे शांतिप्रिय जगहों में गिना जाता है। इस प्रांत में इस तरह की यह पहली घटना है जिसमें एक ही हमले में छह लोगों की जान गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications