मध्य प्रदेश में पार्षद की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैतवारा क्षेत्र के निर्दलीय पार्षद राजेंद्र दाहिया शनिवार की देर रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया । इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जैतवारा थाने के प्रभारी ए. आर. मिश्रा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि दाहिया की हत्या चुनावी रंजिश के चलते किए जाने की आशंका है। हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications