कश्मीर में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की (लीड-2)
पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंद गांव में सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन के परिसर में यह घटना हुई। जवान की पहचान कांस्टेबल सत्यदान मीणा के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मामले की जांच की जा रही है।"
जम्मू एवं कश्मीर में तैनात सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा खुदकुशी करने और अपने सहयोगियों या अधिकारियों को गोली मार देने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
परिवार से लंबे समय तक दूर रहना, विपरीत परिस्थितियों में कठिन और कई-कई घंटों की ड्यूटी और मनोरंजन सुविधाओं की कमी को ऐसी घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है।
ऐसे खतरों से बचने के लिए सलाहकार जवानों को समय-समय पर छुट्टियां देने, शिविरों के अंदर मनोरंजन की सुविधाएं मुहैया कराने और बेहतर कमान व नियंत्रण संरचना की जरूरत पर बल देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications