एरिजोना के अप्रवासन नियमों के खिलाफ प्रदर्शन
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक पूरे देश से हजारों प्रदर्शनकारी शुक्रवार से ही फोनिक्स में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। इस कानून का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने ओबामा प्रशासन से पूरे देश में एक समान अप्रवासी कानून बनाए जाने की मांग की है।
सीएनएन पर प्रसारित एक रिपोर्ट में पड़ोसी राज्य शिकागो में जन्मे प्रवासी एरिक रुडर ने कहा, "यह देश प्रवासियों को अपराधी मानने के खतरनाक रास्ते पर चल रहा है।"
सीमावर्ती प्रदेश एरिजोना की विधायिका में पिछले महीने पारित हुए इस कानून में पुलिस को अधिकार दिया गया है कि वह किसी भी व्यक्ति से उसकी नागरिकता का सबूत मांग सकती है। नागरिकता का सबूत मांगने के लिए अब व्यक्ति के किसी अपराध में लिप्त होने के संदेह की आवश्यकता नहीं है।
इस मामले में ओबामा प्रशासन ने कानून की वैद्यता जांचने के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय को आदेश दे दिया है। इसके अलावा कुछ नागरिक अधिकार संगठन न्यायालय में भी इस मामले को ले जा चुके हैं। कानून जुलाई महीने से लागू होना है।
कानून का सर्मथन कर रहे लोगों की संख्या भी कम नहीं है। अब इन लोगों ने फोनिक्स में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। कानून का समर्थन कर रहे लोगों का कहना है कि विधायिका को अवैध प्रवास रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications