जन्म से गुफा में रहने वाले 5 बच्चे बचाए गए
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इनमें सबसे बड़े बच्चे की उम्र 11 साल है और सबसे छोटा आठ माह का है। इन्हें प्लास्टिक और पुनर्चक्रित कपड़े पहनाकर रखा गया था। इन बच्चों को बोयाका के उत्तर-पूर्वी प्रांत में तुर्मिक नगर पालिका के नजदीक के गुफा से 14 मई को निकाला गया।
तुर्मिक में नागरिक सुरक्षा कार्यालय के कार्यकर्ता अलिरियो गाजरेन ने बताया,"इन बच्चों का जन्म से ही बाहरी दुनिया से कोई जुड़ाव नहीं रहा है। इन्हें गुफा से लाना और साफ-सुथरा करना आसान काम नहीं था। हमने उन्हें जब टेलीविजन के सामने ले गए तो वे भाग खड़े हुए।"
इन बच्चों में एक दो वर्षीय लड़की को कुपोषण के चलते तंजू शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बच्चों को कोलंबिया के परिवार कल्याण संस्थान में रखा गया है।
बच्चों के पिता की पहचान बर्नाडो अरीजा कालवुचो के रूप में की गई, जो एक दुर्घटना के चलते विक्षिप्त हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications