रोमांस के चक्कर में कमांडर ने गंवाई नौकरी
टोरंटो, 30 मई (आईएएनएस)। युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में तैनात एक महिला सैन्यकर्मी के साथ संबंध रखने के आरोप में कनाडा ने अफगानिस्तान में ही तैनात अपनी सेना के एक शीर्ष कमांडर को पद से हटा दिया है।
कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (सीबीसी) के अनुसार, एक महिला सैनिक के साथ प्रेम संबंध के मामले में कंधार में कनाडाई सेना के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल डेनियल मेनार्ड को उनकी सेवा से मुक्त करके उन्हें वापस आने का आदेश दिया गया है।
मेनार्ड को हटाने संबंधी आदेश लेफ्टिनेंट जनरल मार्क लेस्सार्ड ने जारी किया। लेस्सार्ड कनाडियन एक्सपेडिसनरी फोर्स कमांड (सीएफएफसीओएम) के कमांडर हैं।
शनिवार को रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, "लेफ्टिनेंट जनरल लेस्सार्ड ने कनाडाई बल व्यक्तिगत संबंध एवं मित्रता निर्देशों से संबंधित ब्रिगेडियर जनरल मेनार्ड के अनुचित आचरण से जुड़े आरोपों के बाद यह निर्णय लिया है। इन आरोपों के कारण सीईएफसीओएम के कमांडर का ब्रिगेडियर जनरल की जिम्मेदारी संभाल पाने की क्षमता पर से विश्वास उठ गया है।"
बयान में कहा गया, "इस संबंध में जांच आरंभ कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications