वेनेजुएला में मादक पदार्थो का तस्कर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई ने आंतरिक मामलों के मंत्री तहरीक इल ऐसामी के हवाले से बताया, "राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने अमेरिकी अधिकारियों को उसकी गिफ्तारी की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने और उसका फौरन प्रत्यर्पण करने के लिए कदम उठाने का आदेश जारी किया है।"
मंत्री ने कहा, "हम हेरेरा का उसी प्रक्रिया के तहत प्रत्यपर्ण करेंगे जो हाल के वर्षो में अन्य तस्कारों के के साथ अपनाई गई।"
उन्होंने कहा,"यह कार्रवाई वेनेजुएला सरकार की मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ संघर्ष की प्रतिबद्धता का एक और संकेत है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा हालांकि अमेरिका इस पर गौर नहीं करता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications