हिमाचल में बाढ़, सड़क संपर्क टूटा
आवास आयुक्त गोपालचंद ने आईएएनएस से कहा, "दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और एक ग्लेशियर के पिघलने से चंबा जिले की पंजी घाटी में अचानक आई बाढ़ से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।"
उन्होंने कहा, "बाढ़ के चलते कई आवासीय इलाके पूरी तरह बह गए हैं।"
पंजी के मुख्यालय किल्लर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवार से जोड़ने वाले राज्य के प्रमुख राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
उन्होंने कहा, "चंबा से 170 किलोमीटर दूर स्थित किल्लर से जम्मू-कश्मीर के किश्तवार को जोड़ने वाली सड़क पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। बाढ़ के चलते शुक्रवार रात को यहां धारवास के निकट बना पुल पूरी तरह बह गया।"
उन्होंने बताया कि सड़कों से मलबा हटाने का काम रविवार से शुरू कर दिया गया है लेकिन क्षतिग्रस्त हुए पुलों के निर्माण में कम से कम एक महीना लगेगा।
शिमला से 450 किलोमीटर दूर स्थित चंबा शहर को पंजी घाटी से जोड़ने वाले साच पास पुल को दोबारा शुरू करने के बारे में अधिकारी ने कहा, "इस पर आवागमन 15 जून से शुरू होगा।"
4,420 मीटर लंबे साच पास पुल को दिसंबर में भारी बर्फवारी के बाद बंद कर दिया गया था। साच पास चंबा और पंजी घाटी के बीच सबसे छोटे सड़क मार्ग पर स्थित है।
गर्मियों में इस इलाके में दुनियाभर के हजारों पर्यटक आते हैं। मौसम बदलने के कारण साल के करीब छह महीने तक यह इलाका दूसरे इलाकों से पूरी तरह अलग-थलग हो जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications