आरोपों के बाद ब्रिटेन के मंत्री का इस्तीफा
लॉज की इस हरकत से डेविड कैमरन के नेतृत्व वाली सरकार संकट में आ गई है।
लॉज ने कहा कि वह प्रशासन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपना इस्तीफा दे रहे हैं। "यह मेरा फैसला है। सिर्फ मेरा।" उन्होंने शनिवार रात अपने इस्तीफे की घोषणा की।
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक लॉज ने प्रधानमंत्री कैमरन को लिखे अपने इस्तीफे में कहा है कि वह लालची नहीं है बल्कि उन्होंने अपने संबंधों को निजी रखने के लिए यह कदम उठाया था।
"मैंने जो किया है उसका यह मतलब नहीं है कि वह गलत नहीं है। पिछले 24 घंटे मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे। मैं सोचता रहा कि क्या किया जाए, जिससे सरकार के हितों को नुकसान न पहुंचे।"
ज्ञात हो कि यहां के संसदीय नियमों के मुताबिक कोई सांसद अपने पार्टनर का मकान किराए पर नहीं ले सकता है।
कैमरन ने लॉज से कहा, "आप एक अच्छे और सम्मानित इंसान हैं। मुझे भी लगता है कि आपने अपनी निजता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया था। इस्तीफा देने का आपका फैसला ईमानदारी भरा कदम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications