अफगानिस्तान में 5 की हत्या
खोस्त, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारी मोहम्मद नवाब के हवाले से खबर दी है कि यह वारदात शनिवार रात खोस्त प्रांत के बाहरी इलाके लंकन गांव में हुई। चारों व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर थे।
अधिकारी ने दावा किया कि शांति के दुश्मनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उधर, तालिबानी आतंकवादियों की तरफ से इस घटना के बारे में कोई बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मारे गए चारों व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications