कश्मीर में सीआरपीएफ के जवान ने खुदकुशी की
जिले के गुंद गांव में लगे शिविर के भीतर सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन के इस जवान ने खुदकुशी की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।"
जम्मू एवं कश्मीर में तैनात सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा खुदकुशी करने और अपने सहयोगियों या अधिकारियों को गोली मार देने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
परिवार से लंबे समय तक दूर रहना, विपरीत परिस्थितियों में कठिन और कई-कई घंटों की ड्यूटी और मनोरंजन सुविधाओं की कमी को ऐसी घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है।
ऐसे खतरों से बचने के लिए सलाहकार जवानों को समय-समय पर छुट्टियां देने, शिविरों के अंदर मनोरंजन की सुविधाएं मुहैया कराने और बेहतर कमान व नियंत्रण संरचना की जरूरत पर बल देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications