उत्तर प्रदेश : चिमनी मामले में 6 इंजीनियर्स सस्पेंड
लखनऊ। झांसी के परीछा तापीय विद्युत संयंत्र की निर्माणाधीन चिमनी ढहने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में छह इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष आलोक टंडन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छह इंजीनियर्स की लापरवाही सामने आई।
पढ़ें - इंजीनियर्स से संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि निलंबित किए गए इंजीनियर्स में दो सुपरवाइजर (अधीक्षण)इंजानियर , एक एक्जीक्यूटिव इंजानियर, दो सहायक अभियंता और एक अवर इंजानियर है। साथ ही उत्पादन निगम ने चिमनी ढहने के मामले की जांच आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एसएन सिन्हा को सौंप दी है।
मालूम हो कि झांसी के बड़गांव इलाके स्थित परीछा ताप विद्युत संयंत्र की 220 मीटर निर्माणाधीन चिमनी पिछली 24 मई को ढह गई थी। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। इस मामले में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(यूपीपीसीएल) की तरफ से चिमनी निर्माण का काम कर रही संस्था नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन(एनबीसीसी) के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications