देश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना, बारिश के आसार
नई दिल्ली। भयानक गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत के लिए मौसम मेहरबान होने जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक के आंतरिक हिस्से में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमोत्तर भारत को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी के संकेत हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार तक धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद जताई जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications