छेड़छाड़ के बाद 16 वर्षीय लड़की को जिंदा जलाया

मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव जिले में शुक्रवार को एक शख्स ने 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की कोशिश करने करने के बाद उसे कथित तौर पर जिंदा जला दिया। बाद में अस्पताल ले जाते समय किशोरी की ने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के देवघाट गांव में उक्त किशोरी जब घर में अकेली थी तो आरोपी समाधान खरनर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के बाद उसे जिंदा जला दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी के मदद के लिए चिल्लाने से खरनर डर गया और उसे जला दिया। पीड़िता को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 354 और 451 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+