उड़ीसा में बम की अफवाह उड़ी, मिले पटाखे
भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल में हुए भीषण रेल हादसे के बाद शनिवार को प्रशासन को उड़ीसा के झारसुगुडा शहर के निकट पटरी पर संदिग्ध सामग्री रखे होने की खबर मिली। पटरी पर संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर के बाद एक यात्री रेलगाड़ी लगभग एक घंटा रुकी रही। लेकिन जांच में पुलिस को पटरी पर सिर्फ कुछ पटाखे रखे मिले।
पढ़ें - ट्रेन दुर्घटना की खबरें
पुलिस के अनुसार झारसुगुडा गोंडिया यात्री रेलगाड़ी को सुबह चौकीपाड़ा गांव के पाय रोक दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) प्रदीप कुमार ने बताया कि पूरी पड़ताल करने के बाद इलाके को सुरक्षित घोषित किया गया और इसके बाद इस रेलगाड़ी को वहां से रवाना कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, "हमने पूरी जांच की और हमें वहां से पांच पटाखे मिले।"













Click it and Unblock the Notifications