अमर सिंह के प्रतिद्वंदी मोहन सिंह को मिला राज्यसभा का टिकट
उत्तर प्रदेश सपा इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जया बच्चन द्वारा पारिवारिक कारणों से राजनीति से अवकाश लेने की इच्छा व्यक्त करने के बाद पार्टी ने मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बच्चन ने इस्तांबुल से इस बारे में संदेश भेजा है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बच्चन को राज्यसभा के उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी की ओर से टिकट देने का प्रस्ताव दिया था।
बच्चन का इंकार को अमर सिंह की जीत से जोड़ कर देखा जा रहा है। अमर और अमिताभ हर मंच पर खुद को भाई-भाई बता ते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 13 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सपा दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सपा, मोहन सिंह के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रशीद मसूद को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। गौरतलब है कि नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है।













Click it and Unblock the Notifications