सड़क दुर्घटना में 20 पर्यटक घायल
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र से आये पर्यटकों का एक जत्था शुक्रवार रात बस से बोधगया से राजगीर जा रहा था। इसी दौरान गया-नवादा मार्ग पर पैमार गांव के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में 20 पर्यटक घायल हो गये। सभी घायलों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस बस में कुल 38 पर्यटक सवार थे। मामले की प्राथमिकी वजीरगंज थाने में दर्ज कराई गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications