दलाई लामा के बाद आगा खान को कनाडाई सम्मान

टोरंटो, 29 मई (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने शुक्रवार को आगा खान को मानद नागरिकता से सम्मानित किया। इससे पहले तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को यह सम्मान मिल चुका है। इसके साथ ही हार्पर ने उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े मुस्लिम कला एवं संस्कृति केंद्रों में से एक की आधारशिला रखी।

आगा खान दुनियाभर में रहने वाले 1.5 करोड़ से ज्यादा शिया इस्माइली मुसलमानों के इमाम हैं।

हार्पर ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय विकास, बहुलवाद और दुनियाभर में सहिष्णुता के समर्थक तथा एक इमाम होने के नाते दुनियाभर के इस्लामी समुदाय के उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए आगा खान को मानद नागरिकता का यह सम्मान दिया गया है।"

आगा खान को यह सम्मान प्रदान करने के लिए पिछले साल कनाडा की संसद में एक प्रस्ताव पारित किया था।

आगा खान के साथ संग्रहालय की आधारशिला रखते हुए हार्पर ने कहा, "इस प्रकार के महत्वपूर्ण संस्थान के स्थापना स्थल के रूप में कनाडा को चुना जाना सम्मान की बात है। यह केंद्र इस्लाम की बेहतर समझ के द्वारा बहुलता, शांति और सहनशीलता को प्रोत्साहित करेगा।"

इस संग्रहालय को 'आगा खान म्यूजियम फॉर इस्लामिक आर्ट एंड कल्चर' नाम दिया गया है। सात एकड़ के भूभाग में 30 करोड़ डॉलर की लागत से वर्ष 2013 तक इस केंद्र का निर्माण पूरा हो जाएगा।

इस सम्मान के लिए कनाडा का शुक्रिया अदा करते हुए आगा खान ने कहा, "मैं हमेशा से कनाडा में घर जैसा महसूस करता हूं लेकिन आज जैसा महसूस हो रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ।" कनाडा में इस्माइली समुदाय के 75,000 लोग रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+