अफगानिस्तान में नाटो हमले में 25 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उप प्रांतीय पुलिस प्रमुख सैयद जमालुदीन के हवाले से बताया कि दाना घोरी जिले में शुक्रवार की रात हवाई हमला किया गया।
जमालुदीन ने कहा, "हवाई हमले में शुक्रवार रात कमांडर मुल्ला जबार गुजर सहित 25 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
जमालुदीन ने कहा कि दोशी और खेंजन जिले में पुलिस ने चार आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में नाटो का एक भी सैनिक घायल नहीं हुआ।
इस बीच तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि तालिबान के हमले में छह जर्मन सैनिकों की मौत हो गई। कुंदुज में मौजूद जर्मन सैनिकों के सूत्र ने हमले की बात स्वीकारी लेकिन उन्होंने कहा कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications