लाहौर हमला : पाक हुकूमत पर बरसा अहमदिया समुदाय
कनाडा में अहमदिया समुदाय के लगभग 50,000 लोग रहते हैं। शुक्रवार को यहां अहमदिया मुस्लिम जमात के सदस्यों ने एकत्र होकर पाकिस्तान में मारे गए अपने समुदाय के लोगों को श्रद्धांजलि दी।
इस जमात के अध्यक्ष लाल खान मलिक ने कहा, "एक बार नफरत के बीज दिखाई दिए हैं और पाकिस्तान सरकार का इसे समर्थन हासिल है। इसका नतीजा है कि अहमदिया समुदाय के बेकूसर लोगों की जानें चली गईं।"
मलिक ने कहा, "हर साल पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों के कत्ल सिर्फ इसलिए किए जाते हैं क्योंकि वे अहमदिया पंथ में यकीन रखते हैं।"
जमात की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कनाडा के आव्रजन मंत्री जैसन केनी उपस्थित हुए। उन्होंने भी लाहौर नरसंहार पर चिंता जाहिर की।
इस मौके पर जमात के महासचिव डॉक्टर दाउद ने कहा, "हम कनाडा और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गुजारिश करते हैं कि वे अहमदिया समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बनाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications