सोनिया ने चिरंजीवी से राज्यसभा चुनाव से हटने को कहा

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के प्रमुख चिरंजीवी से आग्रह किया है कि वे अपनी पार्टी को आगामी राज्यसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश से मैदान में न उतारे। चिरंजीवी ने गांधी के इस आग्रह पर विचार करने के लिए उनसे दो दिनों का समय मांगा है।

चिरंजीवी ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझसे निवेदन किया है कि राज्यसभा चुनाव से हम अपनी उम्मीदवारी वापस ले लें। मैंने उनसे कहा कि मैं इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं से चर्चा करूंगा और दो दिनों के भीतर अपना निर्णय बता दूंगा।"

आंध्र प्रदेश विधानसभा में पीआरपी के 16 विधायक हैं। कांग्रेस के 156 विधायक हैं और यदि यहां चुनाव नहीं होता है तो कांग्रेस चारों राज्यसभा सीटें जीत सकती है।

चिरंजीवी ने हालांकि कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के विलय की अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि पीआरपी का कांग्रेस के साथ केवल राज्यसभा चुनाव के लिए समझौता होना है।

गांधी के साथ 30 मिनट तक बातचीत के बाद चिरंजीवी ने कहा, "विलय का सवाल ही नहीं उठता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+