हेडली तक पहुंच का मुद्दा जटिल है : अमेरिका

वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली तक भारत की पहुंच सुलभ कराने के इस अति जटिल व नाजुक मुद्दे पर भारत के साथ सहयोग कर रहा है। लेकिन अधिकारी ने इस बात का वादा नहीं किया कि नई दिल्ली को यह मौका सुलभ हो पाएगा भी या नहीं।

सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ.ब्लेक ने शुक्रवार को संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं आपको बता दूं कि हम इस बात को लेकर बहुत प्रसन्न हैं कि अमेरिका और भारत इस नाजुक और अति जटिल मुद्दे पर आपस में सहयोग करने की स्थिति में हो पाए हैं।"

ब्लेक ने कहा, "इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए हम अपने भारतीय मंत्री के साथ लगातार काम करते रहेंगे। लेकिन इस मुद्दे पर हमारे पास ज्यादा कुछ कहने के लिए नहीं है। इस मुद्दे पर अधिक जानकारी के लिए मैं आपको न्याय विभाग से संपर्क करने के लिए कहूंगा।"

यह पूछे जाने पर क्या अमेरिका भारत को हेडली तक पहुंच सुलभ कराएगा या नहीं, ब्लेक ने कहा, "मैं इसका जवाब देने की स्थिति में नहीं हूं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका-भारत के बीच अगले सप्ताह यहां होने जा रहे शुरुआती रणनीतिक संवाद के पूर्व यह एक मुद्दा हो सकता है, ब्लेक ने कहा, "मैं नहीं समझता कि यह कोई मुद्दा है। मैं समझता हूं कि हमें दोबारा अवसर मिला है, हमें एक अच्छे संवाद का मौका मिला है और मैं समझता हूं कि हम आगे का रास्ता निकाल लेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+