भारतीय मूल की महिला की हत्या में दो को सजा
नॉटिंघम क्राउन अदालत ने शुक्रवार को वकील जॉन कॉर्ट (54) को कम से कम 29 वर्ष, जबकि उसके भाड़े के हत्यारे ब्रियान फैरेल (54) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वीना पटेल, जिसकी हत्या की गई वह कॉर्ट की सहकर्मी थी।
51 वर्षीय वीना की हत्या फैरेल ने की थी, जिसे कॉर्ट ने हत्या करने के एवज में अपनी लॉ फर्म के खाते से 650,000 पाउंड दिया था।
वीना के पति सुरेंद्र पटेल व उसकी बेटी अनीशा को उसका शव जनवरी, 2009 को लीसेस्टर इलाके के ब्लैक बर्ड रोड स्थित लॉ फर्म की सीढ़ी पर मिला था।
न्यायाधीश लिंडा डॉब्स ने मिरर डॉट को डॉट यूके संवाददाता को बताया कि वीना पटेल कॉर्ट की दोस्त और व्यवसाय में साझीदार थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications