उड़ीसा में पटरी पर बम की अफवाह
पुलिस के अनुसार झारसुगुडा गोंडिया यात्री रेलगाड़ी को सुबह चौकीपाड़ा गांव के निकट रोक लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) प्रदीप कुमार ने आईएएनएस को बताया कि पूरी पड़ताल करने के बाद इलाके को सुरक्षित घोषित किया गया और इसके बाद इस रेलगाड़ी को वहां से रवाना कर दिया गया।
अधिकारी ने कहा, "हमने पूरी जांच की और हमें वहां से पांच पटाखे मिले।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications