बिहार में 139 डीएसपी का तबादला
राज्य के गया और दरभंगा जिला मुख्यालय में पहली बार नगर पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि राज्य के गया और दरभंगा में पहली बार सिटी एसपी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि आऱ क़े मिश्रा को जहां दरभंगा का वहीं दलजीत सिंह को गया का सिटी एसपी बनाया गया है।
नीलमणि के मुताबिक राज्य में 139 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें पटना जिले में अनिल कुमार को दानापुर, रशीद जमा को सदर, राकेश दूबे को फुलवारी, ललन मोहन को नगर, अरुण कुमार को पाली, रामनंदन कुमार को बाढ़ तथा स्मिता सुमन को मुख्यालय का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications