दिल्ली में चिलचिलाती धूप से राहत
आईएमडी के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापामन 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से अधिक है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया,"दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहेगा और शाम तक गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।"
सुबह आद्रता का स्तर 35 प्रतिशत रहा। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications