त्रिपुरा बैंक को रिकॉर्ड मुनाफा
टीजीबी के अध्यक्ष नीलमणि गंगोपाध्याय ने यहां संवाददाताओं को बताया, "111 शाखाओं के साथ बैंक ने पिछले वित्त वर्ष (2008-09) में 2,071 लाख का शुद्ध लाभ कमाया था और वित्त वर्ष 2009-10 में बैंक को 3,535 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।"
गंगोपाध्याय ने दावा किया कि टीजीबी ने वित्त वर्ष 2009-10 में प्रति शाखा और प्रति कर्मचारी व्यापार में भी क्रमश: 2,567 लाख रुपये व 438 लाख रुपये के साथ रिकॉर्ड स्थापित किया है।
गंगोपाध्याय ने कहा, "टीजीबी ने मौजूदा वित्त वर्ष में 500 लाख रुपये के शुद्ध लाभ का लक्ष्य रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications