सीआरपीएफ कैंप पर हमले की सुनवाई अब 14 जून को

रामपुर, 29 मई(आईएएनएस)। रामपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप पर हमले के मामले की सुनवाई शनिवार को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन दो आरोपियों द्वारा वकील मुहैया कराने का अनुरोध किए जाने पर अदालत ने दो वकील नामित कर सुनवाई की अगली तारीख 14 जून तय कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जब दो आरोपी पाकिस्तानी आतंकियों इमरान शहजाद और इमरान फारुख को रामपुर अपर जिला न्यायाधीश प्रथम गोपाल शंकर पाठक के समक्ष पेश किया गया तो उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए अदालत से वकील मुहैया कराने का अनुरोध किया।

अदालत ने आरोपियों का अनुरोध स्वीकार करते हुए दो वकील (हारुन रशीद, राशिद अली) नामित कर सुनवाई के लिए 14 जून की तारीख निर्धारित कर दी।

मालूम हो कि 31 दिसंबर, 2007 की रात रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हुए आंतकी हमले में सात सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले में सबाउद्दीन, जंग बहादुर खान, मोहम्मद कसौर, गुलाब खान, मोहम्मद शरीफ के साथ दो पाकिस्तानी आतंकी इमरान और फारुख को आरोपी बनाया था। मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के आरोप में बरी किए गए सबाउद्दीन को पुलिस ने इस हमले का मुख्य आरोपी बनाया था।

सबाउद्दीन को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश करने के लिए नहीं लाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी उसे मुंबई से यहां नहीं लाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक 14 जून को सबाउद्दीन को अदालत में पेश किया जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के आरोप में बरी किए गए एक अन्य आरोपी फहीम अंसारी का भी रामपुर हमले में हाथ था। उसे भी 14 जून को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

फहीम को रामपुर हमले के महीने भर बाद रामपुर से ही फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+