रेल हादसा: मरने वालों की संख्या 95 हुई
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मरने वालों की संख्या अब 95 हो गई है। 167 लोग घायल हुए हैं।"
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या में 110 हो सकती है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग 1.30 बजे हुआ था।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सलियों द्वारा कथित विस्फोट के कारण मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications