नक्सलियों को कारतूसों की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार
शहर के चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग इलाके में शुक्रवार देर शाम मुरलीधर शर्मा इंसास रायफल की 125 जिंदा कारतूसों और एक फर्जी आर्म लाइसेंस के साथ पकड़ा गया।
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक(शहर) विजय भूषण ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के नक्सल प्रभावित रोहतास जिले के रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूला कि वह पिछले कई वर्षो से नक्सलियों को कारतूसों और हथियारों को आपूर्ति करता रहा है।
पुलिस के मुताबिक मुरलीधर के संबंध सरकारी कारतूस घोटाले के सरगना एवं राज्य पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा यशोदानंदन सिंह से थे। वह इलाहाबाद निवासी आशीष सिंह के जरिये यशोदानंदन से सरकारी कारतूस लेकर बिहार और झ्झारखंड में नक्सलियों के पहुंचाता था।
भूषण ने बताया कि मुरलीधर से मिली जानकारी के आधार पर आशीष सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि विशेष कार्यवाई दस्ते(एसटीएफ) ने यशोदानंदर सहित चार पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बलों के जवानों को पिछले महीने रामपुर जिले से सरकारी कारतूसों के जखीरे के गिरफ्तार किया था। इन सभी की निशानदेही पर राज्य के विभिन्न जिलों से 6 और पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications