भूपति ने कोलमैन के निधन पर दुख जताया
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर भूपति ने कहा, "मैरी कोलमैन का निधन हो गया है। यह दुख भरी खबर है। उन्होंने हम सभी बहुत हंसाया। उनके संवाद की यह पंक्ति 'व्हाट यू टॉकिंग एबाउट विलिस?' मेरी पंसदीदा है।"
कोलमैन ले लास एंजेलिस के एक अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। बुधवार रात वह अपने घर में गिर गए थे और इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई थी। वह 42 वर्ष के थे।
कोलमैन का जन्म फरवरी, 1968 में जियोन में हुआ था। वह वर्ष 1978 से 1986 के दौरान टीवी कार्यक्रम 'डिफरेंट स्ट्रोक' से बतौर बाल कलाकार काम किया। इससे वह बहुत लोकप्रिय हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications