बिहार में गर्मी से थोड़ी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
इसी तरह गया का अधिकतम तापमान 36़ 6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35़ 5 तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राज्य में प्री मानसून के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में दोपहर तक आसमान साफ रहेगा परंतु दोपहर के बाद आंशिक बादल छा जाएंगे। अधिकतम तापमान कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना फिलहाल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications