सिब्बल का विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत लाने पर जोर
सिब्बल भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक बातचीत के लिए जा रहे विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के साथ जाएंगे।
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सिब्बल इस दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सरकारी अधिकारियों और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य अमेरिकी विश्वविद्यालयों को अपना परिसर भारत में स्थापित करने के लिए आकर्षित करना है।
बजट सत्र के दौरान विदेशी विश्वविद्यालयों का विधेयक पेश होने के बाद ऐसा किया जा रहा है। इस विधेयक में विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसर स्थापित करने और उनके संचालन का प्रावधान है।
सिब्बल इस दौरान वर्जिनिया टेक से बातचीत करेंगे। इस विश्वविद्यालय ने हैदराबाद में अपना परिसर स्थापित करने की इच्छा जाहिर की थी।
सिब्बल गुरुवार को वाशिंगटन के प्रतिष्ठित जार्ज टाउन विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications