अमेरिका-भारत वार्ता से प्रशस्त होगा ओबामा का दौरा
वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। अगले हफ्ते शुरू होने जा रही अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक वार्ता से राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा की जमीन तैयार होगी।
दक्षिण एवं केंद्रीय एशिया मामलों के सहायक सचिव राबर्ट ओ. ब्लेक ने शुक्रवार को कहा कि जैसा कि हमने पहले भी कहा है, नीतियों में कोई पर्विन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन भारत से संबंधों को विशेष महत्व देता है।
ब्लेक ने कहा कि स्वयं ओबामा ने कहा है, 21वीं सदी में हमारी सहभागिताओं का यह पहला कदम होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले वर्ष अमेरिका यात्रा के दौरान ओबामा को भारत आने का निमंत्रण दिया था।
द्विपक्षीय वार्ता 2 व 3 जून को होगी। अमेरिकी विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन के साथ होने वाली वार्ता में मंत्रियों एवं अधिकारियों के दल का नतृत्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा करेंगे। इसमें उच्च तकनीक, व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामान्य परमाणु सहयोग, कृषि, मानव संसाधन विकास, सुरक्षा एवं मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
ब्लेक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा अफगानिस्तान व पाकिस्तान के मामले चर्चा के मुख्य बिंदु रहेंगे। दोनों देश ईरान की बढ़ती परमाणु अपेक्षाओं पर भी चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications