दुष्कर्म और धोखधड़ी के मामले में पायलट गिरफ्तार
मुंबई के उपनगरीय इलाके अंधेरी पुलिस स्टेशन की जांच अधिकारी आशा कोरके ने बताया, " इस मामले में महिला ने 27 मई को एक शिकायत दर्ज कराई थी। पायलट वरुण अग्रवाल को पूछताछ के लिए पोवई पुलिस स्टेशन लाया गया जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
अग्रवाल उस महिला के साथ वर्ष 2008 से ही लिव-इन-रिलेशनशिप के तहत रह रहा था। कोरके ने बताया, "वरुण ने महिला से जल्द शादी करने का वादा किया था। वास्तव में उन्होंने शादी के लिए 28 अप्रैल की तारीख निर्धारित की थी।"
कोरके ने बताया कि जब उसने निर्धारित तारीख पर शादी नहीं की तो महिला ने उससे बातचीत की। कोई नतीजा नहीं निकलने पर उसने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अग्रवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
लगातार प्रयास के बावजूद जेट एयरवेज के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications