उप्र में नरमुंड मिलने से सनसनी
पुलिस के मुतबिक कोतवाली शहर इलाके के जिस तालाब से ये नरमुंड बरामद हुए हैं, उसमें हमेशा पानी रहता था, लेकिन इस साल भीषण गर्मी के चलते वह सूख गया और सूखने पर जब नरमुंड और हड्डियां तालाब की सतह पर दिखने लगीं तब इसका पता चला।
जिलाधिकारी बलकार सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.चतुर्वेदी ने संवाददाताओं को बताया कि तालाब से कुछ ही मीटर की दूरी पर पोस्टमार्टम हाउस है। आशंका है कि बरामद नरमुंड और हड्डियां लावारिस शवों के हो सकते हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद तालाब में फेंक दिया गया हो।
चतुर्वेदी ने कहा कि जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications