9 घंटे विलंब से उड़ा एयर इंडिया का विमान
एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि उड़ान संख्या, आईएक्स-206 शुक्रवार शाम प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन विमान में एक तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के बाद इसमें तीन घंटे की देर हो गई।
इस तरह यात्रियों को उम्मीद थी कि वे रात नौ बजे प्रस्थान कर जाएंगे, लेकिन इस बीच उड़ान के चालक दल के सदस्यों की ड्यूटी का समय समाप्त हो गया। इस कारण एयर इंडिया को नए चालक दल के सदस्यों का बंदोबस्त करना पड़ा। परिणामस्वरूप छह घंटे की और देर हो गई।
परिणामस्वरूप, विमान मुंबई से चेन्नई के लिए शनिवार तड़के लगभग तीन बजे उड़ान भर सका। जबकि मुंबई से चेन्नई की इस उड़ान में लगभग दो घंटे का ही समय लगता है।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। विमान में 159 यात्री सवार थे।
प्रवक्ता ने कहा कि इंतजार के दौरान सभी यात्रियों को नाश्ता और भोजन प्रदान किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications