देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक के आंतरिक हिस्से में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमोत्तर भारत को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी के संकेत हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार तक धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पूर्वी और मध्य भारत के सटे इलाकों और पश्चिमोत्तर में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications