उत्तर भारत में गर्मी से मामूली राहत (राउंडअप)

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को बूंदाबांदी हुई। इसके चलते मौसम गर्मी से लोगों को राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में रविवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

देश के बाकी तीन महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अधिकतम तापमान 34.8, 35.1 और 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखण्ड, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, विदर्भ और आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

उधर, बिहार में पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली लेकिन अधिकतम तापमान में हो रही लगातार कमी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इसी तरह गया का अधिकतम तापमान 36़ 6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35़ 5 तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राज्य में प्री मानसून के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना फिलहाल नहीं है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार तड़के लगातार दूसरे दिन तेज हवाओं के साथ विभिन्न स्थानों पर बारिश से लोगों ने भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस की है।

लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तड़के तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में सबसे ज्यादा 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 37.7 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 35.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 34.2 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ का 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड में भी छिटपुट में वर्षा के अनुमान लगाए जा रहे हैं। दिल्ली सहित हिरयाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। पूर्वी, मध्य भारत के सटे हिस्सों और पश्चिमोत्तर में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के संकेत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+