निर्दोषों की हत्या के दोषियों को नहीं बख्शेंगे : एंटनी
नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में फर्जी मुठभेड़ में निर्दोष लोगों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि कश्मीर सरकार फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच करवा रही है। इसमें केंद्र सरकार उसे पूरी मदद करेगी। साथ ही सेना भी गंभीरतापूर्वक इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले पर पर्दा डालने का कोई सवाल नहीं उठता।
एंटनी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि यदि कोई इसमें दोषी पाया गया तो उसे कड़ी सजा मिलेगी।
उन्होंने यह बात एक 30 अप्रैल को तीन नागरिकों के मारे जाने के मुद्दे पर कही। बताया जा रहा है कि इस फर्जी मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर, एक जवान व चार अन्य लोग शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications