प्रणब ने आयकर रिटर्न डाटा केंद्र का उद्घाटन किया
इस केंद्र को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "इस केंद्र के बाद करदाता आयकर विभाग से अपेक्षाकृत जल्द रिफंड की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि सीपीसी ने नागरिक केंद्रित सेवाओं की आपूर्ति में अंतर्राष्ट्रीय परंपराओं की तर्ज पर सुधार किया है।"
मुखर्जी ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा केंद्र देश के सभी इलेक्ट्रॉनिक कर रिटर्न को निष्पादित करेगा, साथ ही कर्नाटक व गोवा क्षेत्रों के गैर इलेक्ट्रॉनिक कर का भी निष्पादन करेगा।
केंद्र सरकार के ई-प्रशासन परियोजना के रूप में सीपीसी होसुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी में स्थित है। इस केंद्र में एक काल सेंटर है, जहां से कर दाता अपने रिटर्न और रिफंड के बारे में पूछताछ कर सकते हैं।
मुखर्जी ने कहा, "यह केंद्र आईटी विभाग को इस लिहाज से भी सक्षम बनाएगा कि वह कर दाताओं की संख्या में तीव्र वृद्धि से निपट सके और साथ ही अधिकारियों के ऊपर काम के बोझ को कम कर सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications