पीएमके से गठबंधन का फैसला रविवार को : करुणानिधि
करुणानिधि ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कल (रविवार) पार्टी की कार्रवाई समिति की बैठक है। इसमें क्या फैसला होगा, यह मैं नहीं जानता।"
बैठक में पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। यह देखने वाली बात होगी कि पीएमके नेता अंबुमणि रामदास को राज्यसभा भेजने के लिए डीएमके सहयोग करती है या नहीं। रामदास का राज्यसभा कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications